जौनपुर, नवम्बर 7 -- Jaunpur News: डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र में भूमि दिलाने के नाम पर 58 हजार 500 रुपये लेने और वापस न करने के मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को चंदवक थाने में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बोईसर खुर्द गांव निवासी अनिल राजभर पुत्र जयप्रकाश राजभर ने पुलिस अधीक्षक महोदय जौनपुर को दिये गए प्रार्थना पत्र में बताया कि मुझे मकान बनाने के लिए भूमि की आवश्यकता थी। इसी दौरान चंदवक थाना क्षेत्र के हीरापुर मचहटी गांव निवासी अनिल यादव ने उन्हें जमीन दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद अनिल यादव और चंदवक थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी शैलेश सिंह उन्हें भूमि दिखाने ले गए। भूमि पसंद आने पर बयाने के तौर पर उनस...