Jaunpur News: भुगतान न मिलने पर लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार
जौनपुर, अगस्त 2 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। आय-जाति एवं निवास प्रमाणपत्रों के सत्यापन कार्य का मानदेय लंबे समय से लंबित होने के विरोध में शनिवार को तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार किया। हालांकि अन्य राजस्व कार्य पूर्ववत संचालित होते रहे। हड़ताल के कारण आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों के सत्यापन का कार्य प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- लंबित मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने सौंपा ज्ञापन लेखपाल संघ की प्रतिक्रिया तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि आय-जाति एवं निवास प्रमाणपत्रों के सत्यापन का भुगतान लंबे समय से नहीं किया गया है। इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका। उन्होंने कहा कि भुगतान न होने से लेखपालों में रोष है। इसी के विरोध में भुगतान होने तक आय, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.