जौनपुर, जुलाई 4 -- Jaunpur News: सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। समूह गठन के बाद करीब सात साल से एक भी रुपये नहीं मिलने से नाराज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शुक्रवार को ब्लाक सुईथाकला पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कीं। बीडीओ को ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग उठायी। समूह की महिलाओं ने कहा कि सात साल से खाते मे एक भी पैसा नहीं आया है। ड्राई राशन भी बंद कर दिया गया। समूह की महिलाएं अब परेशान हैं। महिलाओं ने बीडीओ को मुख्यमंत्री नामित ज्ञापन दिया। मांग किया है कि खाते में धनराशि भेजी जाए और ड्राई राशन जैसे हम लोगों को मिलता था फिर से दिलाया जाए। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: ब्लाक परिसर बना अखाड़ा, हंगामा, विवाद और मारपीट इस मौके पर विद्या मौर्या, राज कली, संगीता, रीना, कुसुम, चंद्रिका, केस कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...