Jaunpur News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में लकी, अक्षत और हर्ष ने मारी बाजी
जौनपुर, अगस्त 23 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्री गणेशराम इंटर कालेज बटाऊबीर में शनिवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 88 किलो भार वर्ग में मेजबान विद्यालय के लकी यादव प्रथम रहे। 71 किलो में राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज सिंगरामऊ के अक्षत यादव तथा 65 किलो में गंगादीन रामकुमार इंटर कालेज रामगढ़ के हर्ष यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के 63 किलो भार वर्ग में श्री गणेशराम इंटर कालेज बटाऊबीर की मिनाक्षी गुप्ता, 58 किलो में श्री बजरंग इंटर कालेज घनश्यामपुर की श्रेया वर्मा तथा 53 किलो में राष्ट्रीय इंटर कालेज सिरसी की शिवांगी गौतम प्रथम रहीं। यह भी पढ़ें- बनारस ने प्रयागराज और मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.