जौनपुर, जुलाई 20 -- Jaunpur News: मछलीशहर , हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी मंडल मछलीशहर की बैठक पार्टी कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 22 जुलाई को होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल प्रभारी राजेश सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाना और पन्ना प्रमुखों को सशक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चुनाव कभी भी घोषित हो सकते हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ पार्टी संगठन के कार्यों में जुट जाएं।जिला मंत्री मनोज जायसवाल ने भी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।बैठक य...