जौनपुर, सितम्बर 24 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद शहाबुद्दीनपुर गांव में मंगलवार की रात एक बरसी के कार्यक्रम में शामिल होने गए भाजपा नेता के पुत्र गोकर्ण पांडेय पर विक्षियों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे और चाकू से हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि आरोपी उन्हें और उनके साथियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटे। गोकर्ण ने घर में छिपकर किसी तरह से जान बचाई। आरोपियों को कुछ नहीं मिला तो बाहर खड़ी दो चार पहिया गाड़ियों का शीशा चकनाचूर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर छह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्रीकृष्ण पांडेय उर्फ बड़कऊ के पुत्र गोकर्ण पांडेय मंगलवार की शाम को एक बरसी के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उस गांव में दूसरे गांव के लोग भी आए थे। आर...