जौनपुर, सितम्बर 27 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिला इकाई के तत्वावधान में शनिवार को एक महत्वपूर्ण संगठन के बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की तथा संचालन जिला महामंत्री अजय सिंह ने किया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की असली शक्ति है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह एवं निष्ठा के साथ मैदान में जुटने का आह्वान किया। राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कह...