जौनपुर, सितम्बर 30 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। डोभी क्षेत्र के खुज्जी ग्राम सभा में विनीत सिंह एवं नवनीत सिंह (शैंपू) के आवास पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को पूर्व सीडीओ यशवंत सिंह ने श्रद्धालुओं के साथ मनोयोग से कथा का श्रवण किया। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने बीच-बीम में भगवान के जयकारे लगाए। कथा आयोजन के पश्चात सभी ने भगवान से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के साथ श्रद्धालुओं के मंगलमय जीवन की कामना की। श्रद्धालुओं में अरविंद कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, प्रवीण सिंह सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...