जौनपुर, अगस्त 12 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कौंसिल की ओर से छह से 15 अगस्त तक जिले में जनजागरण एवं पदयात्रा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को बक्शा ब्लॉक के मझौली गांव में भाकपा के वरिष्ठ नेता विजय यादव उर्फ ऊदल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद जनसभा कर पार्टी की नीतियों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। भाकपा की ओर से जारी पर्चे के माध्यम से महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य समेत विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। पार्टी नेताओं ने ग्रामीणों से इन समस्याओं को लेकर जागरूक होने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष के लिए आगे आने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- साहेबपुरकमाल में भाकपा की पदयात्रा इस दौरान एक सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित ...