Jaunpur News: भाई को ढूंढने गया युवक गोमती नदी में डूबा, मौत
जौनपुर, अगस्त 28 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोबरा गांव निवासी 20 वर्षीय गौरव यादव की गुरुवार को गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने छोटे भाई धर्मजीत को ढूंढते हुए चक्रतीरथ घाट पहुंचा था। इसी दौरान नदी के गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने युवक को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.