जौनपुर, नवम्बर 3 -- बरात में आए युवक की ट्रेन से कटकर मौत Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के मझौली गांव में बरात में शामिल होने आए 40 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सोमवार की सुबह शव मिलने के बाद बरात में आये परिजनों में कोहराम मच गया। बदलापुर थाना क्षेत्र के कुशहा रामपुर गांव निवासी मानसिक रूप से कमजोर राकेश गौतम अपने छोटे भाई महेश कुमार गौतम की शादी में शामिल होने के लिए रविवार की शाम बक्शा थाना क्षेत्र के मझौली गांव आए थे। देर शाम पहुंची बरात के बाद रात करीब 9:30 बजे द्वारचार की तैयारियां चल रही थीं। परिजन राकेश का हाथ पकड़े हुए थे। द्वारचार से पूर्व बरातियों और घरातियों के बीच डीजे पर नाचने को लेकर बराती और घराती आपस में भिड़ गए। इसी बीच राकेश गौतम गायब हो गए। कुछ समय बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू ...