जौनपुर, अगस्त 28 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। निर्धारित मुहूर्त के अनुसार बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनों को उनकी रक्षा सुरक्षा का वचन दिया। किस्म किस्म का उपहार देकर भाइयों ने बहनों की कृतकृत्य किया। पर्व को लेकर बाजारों और सड़कों पर सुबह से ही भीड़ भाड़ रही।हिन्दुस्तान संवाद मछलीशहर के अनुसार सुबह ही पूजा की थाली में कुमकुम, अक्षत, दीप, पुष्प सजा कर भाइयों को चंदन लगाकर बहनों ने भाइयों की आरती उतारी तथा रक्षा सूत्र बांध कर उनके सुख समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: रक्षाबंधन पर करोड़ों का कारोबार, बाजारों में टूटा उछाल का रिकॉर्ड भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा सुरक्षा का वचन दिया। छोटे बच्चों की...