Jaunpur News: भतीजे पर हमलाकर घायल करने का आरोप
जौनपुर, अक्टूबर 29 -- Jaunpur News: महराजगंज। क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी शैलेश पाल ने गुरुवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर भतीजे पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भतीजे देवेंद्र ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। शैलेश पाल ने यह भी आरोप लगाया कि भतीजी ज्योति, भाभी विमला और बहू पूजा ने मिलकर उनकी पत्नी ममता के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं। आरोप है कि इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। वहीं दूसरे पक्ष की विमला पाल ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। थानाध्यक्ष तरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.