Jaunpur News: भगवान जगन्नाथ को अर्पित किया गया छप्पन भोग
जौनपुर, जुलाई 19 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। रथयात्रा महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को रासमंडल स्थित मंदिर में भगवान जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र और देवी सुभद्रा को छप्पन भोग अर्पित किया गया। सुबह मंदिर के मुख्य पुजारी पं.दिनेश चन्द्र द्विवेदी ने भगवान जगन्नाथ समेत तीनों विग्रहों का शृंगार किया। तत्पश्चात पूजन अर्चन और आरती की गई। दिनभर मंदिर में भगवान का दर्शन करने श्रद्धालुओं के आने जाने का सिलसिला लगा रहा। शाम छह बजे पुन: भगवान का षोडशोपचार पूजन करने के बाद आरती की गई। तत्पश्चात सुन्दरकांड पाठ का शुभारम्भ हुआ। सुन्दरकांड के समापन पर आरती के बाद कथा व्यास आचार्य डॉ.रजनीकान्त द्विवेदी ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को छप्पन भोग अर्पित किया। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: भक्तिमय माहौल में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.