जौनपुर, अक्टूबर 4 -- Jaunpur News: नौपेड़वा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खण्ड के सवंसा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भभागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन शनिवार की रात आचार्य अंकित महाराज ने कहा कि भगवत स्मरण हो तो मरण भी मंगलमय हो जाता है। आचार्य ने कहा कि भगवान व भक्त के बीच प्रेम विह्वल कर देता है। उन्होंने कंश द्वारा आयोजित धनुष यज्ञ की कथा श्रवण कराते हुए कहा कि अक्रूर जिस समय श्रीकृष्ण एवं बलराम को लेकर यज्ञशाला मेले में जाने लगे गोपियों का करुण क्रंदन देख सभी नगरवासियों की आँखे नम हो गयी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में विवाह एक संस्कार है। भक्तों को रूक्मिणी विवाह की कथा श्रवण कराते हुए आचार्य ने कहा कि जीव रूपी पिता जब नारायण रूपी वर का चरण धोता है तो अहंकार समाप्त हो जाता है और ममता रूपी बेटी का हाथ ...