Jaunpur News: ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार, शीलत जल प्लांट बना शोपीस
जौनपुर, अगस्त 19 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक परिसर में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों एवं फरियादियों को फजीहते झेलनी पड़ रही है। परिसर के विभिन्न हिस्सों में फैली गंदगी से बीमारी का खतरा बढ़ा है। बारिश के दौरान मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ गया है, ब्लॉक परिसर में मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। परिसर में स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ब्लॉक कार्यालय में अपने काम से आने वाले ग्रामीणों को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों और फरियादियों का आरोप है कि बीडीओ नीरज जायसवाल के कार्यभार संभालने के बाद से ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था अपेक्षित स्तर पर नहीं है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि सरकारी कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.