जौनपुर, सितम्बर 4 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वित्तीय रूप से कमजोर और पहले से पंजीकृत एम-पैक्स समितियों को मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत जिले की 54 समितियों को रंगाई-पुताई और अन्य जरूरी कार्यों के लिए चिन्हित किया गया है। समितियों के उन्नयन के साथ उनकी व्यवस्थाओं को भी बेहतर किया जाएगा। जिलाधिकारी सैमुअल पालएन की अध्यक्षता में गुरुवार को एनआईसी कक्ष में डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक हुई। इसमें वित्तीय रूप से कमजोर एवं पूर्व निबंधित एम-पैक्स समितियों के उन्नयन पर विस्तार से चर्चा की गई। एआर कोआपरेटिव ब्रजेश पाठक ने बताया कि जिले में कुल 54 समितियों को रंगाई-पुताई और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए चिन्हित किया गया है। बैठक में इन समितियों के उन्नयन और जरूरी व्यवस्थाओं को मजबूत करने के संबंध में ...