जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में गुरुवार को सरंक्षण कार्यदल टीम की बैठक में बेनामी जमीनों को कब्जा मुक्त करने की मांग की गई। सरंक्षण कार्यदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कैलाश नाथ निषाद ने मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में गांवों की बेनामी जमीनों में आबादी की भूमि को छोड़कर ग्राम प्रधानों एवं हल्का लेखपालों के माध्यम से शेष बची जमीनों को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। राष्ट्रीय संयोजक नंदलाल नागर ने प्रदेश की 86 विधानसभा की सीटों पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को चुनाव लड़ाने के लिए प्रदेश सरकार से मांग की। बैठक में जनपद की नौ विधानसभा सीटों में ज्यादा से ज्यादा सुहेलदेव को टिकट देने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...