Jaunpur News: बैक स्थानांतरण का ग्रामीणो ने किया विरोध, सौंपा पत्रक
जौनपुर, अगस्त 10 -- Jaunpur News: सरकी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अमिहित गांव स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैक पर सोमवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। 44 वर्षो से अमिहित गांव में संचालित बैक का स्थानांतरण दूसरे गांव मे किए जाने पर विरोध जताया। पत्रक सौप कर बैक अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किए जाने की मांग की। वर्तमान में संचालित बैक परिसर विवादित है जिसे तहसीलदार के द्वारा खाली करने का आदेश जारी हुआ था। ग्रामीणो ने दो महीने के अंदर गांव में ही बैंक भवन बना कर देने की बात कही। इस सम्बन्ध में शाखा प्रबंधक शिवम श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक परिसर विवादित था जिसे खाली करने की प्रकिया जारी थी। प्राप्त ज्ञापन को उच्च अधिकारियों को भेजा जायेगा। पत्रक सौपने वालों रहे में कन्हैया सिंह, मातवर सिंह, जयप्रकाश सिंह उर्फ जयन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.