जौनपुर, अक्टूबर 7 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बनकट महुवारी गांव निवासी अनिल कुमार गौतम के यूनियन बैंक की मियाचक शाखा के बचत खाते से साइबर फ्रॉड के जरिए 1.49 लाख रुपये निकाल लिए गए। खाते से रकम निकलने का मैसेज भी पीड़ित के मोबाइल पर नहीं आया। पासबुक अपडेट कराने के दौरान खाते से रुपये निकलने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। अनिल कुमार गौतम ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके बैंक खाते से 26 नवंबर और 28 नवंबर को दो बार में कुल 1,49,800 रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति ने फ्रॉड कर निकाल लिए। दोनों बार रकम निकासी के बावजूद उनके मोबाइल पर बैंक की ओर से कोई संदेश नहीं आया। पीड़ित के अनुसार, वह जब बैंक में पासबुक अपडेट कराने पहुंचा तो खाते से रुपये गायब होने की जानकारी हुई। जब वह बैंक पहुंचा तो उसे बैंक मैनेजर...