जौनपुर, अगस्त 5 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के दादर बाइपास स्थित रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार की देर रात बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे पड़ा एक युवक को देख स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को चिकित्सालय में भर्ती कराया। आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के खुखडी गांव निवासी 35 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र हीरा बिहार से किसी ट्रेन से सोमवार की रात घर लौट रहे थे। रेलवे स्टेशन के समीप दादर बाइपास पर बेहोशी की हालत में पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी स्टेशन पर बेहोश मिला युवक, नशाखुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

हिं...