Jaunpur News: बेटे से मारपीट का विरोध करने पर मां को पीटा, पांच पर एफआईआर
जौनपुर, अक्टूबर 24 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कछौटा (बनकट) गांव में बेटे के साथ मारपीट का विरोध करना मां को भारी पड़ गया। आरोप है कि पांच लोगों ने महिला की पिटाई कर दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कछौटा गांव निवासी गीता देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार शाम करीब चार बजे गांव के राजेश चौहान, राजू चौहान, दीपक चौहान, सुनील चौहान और शिम्पी देवी उनके बेटे के साथ मारपीट कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: रंजिशन घर में घुसकर मारपीट में पांच घायल बेटे को बचाने के लिए गीता देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने पीड़िता की तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.