जौनपुर, अगस्त 18 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सावन मास में नाग पंचमी के तुरंत बाद पढ़ने वाले मंगलवार को बुढ़वा मंगल का पर्व मनाया जाता है। मंगलवार को सुबह बड़े हनुमान मंदिरों पर महावीर को सिंदूर लेपित कर श्रृंगार किया गया। भक्तों ने बजरंग बली को हलवा, पूड़ी, चना, लड्डू आदि चढ़ा के पूजन किया। सिकरारा स्थित अजोशी महावीर धाम समेत सभी छोटे बड़े हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। जगह जगह सुंदरकांड और हनुमानाष्टक का पाठ किया गया। हिन्दुस्तान संवाद सिकरारा के अनुसार प्रसिद्ध अजोसी महावीरधाम में बुढ़वा मंगल के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। दूर-दराज से पहुंचे महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने महावीर हनुमान का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की。 यह भी पढ़ें- Bhado...