जौनपुर, अगस्त 14 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गोरैयाडीह गांव स्थित ऐतिहासिक दौलतियां हनुमान मंदिर पर लगने वाला बुढ़वा मंगल मेले को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए सीओ प्रतिमा वर्मा और एसडीएम अजय उपाध्याय ने मेला क्षेत्र, मंदिर परिसर और झांकियों के मार्गों का संयुक्त निरीक्षण किया। इसके बाद थाना परिसर में झांकी और चौकी आयोजकों के साथ समन्वय बैठक कर दिशा-निर्देश दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था सीओ प्रतिमा वर्मा ने बताया कि मेला क्षेत्र में 20 सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से भी निगरानी कराई जाएगी। शोहदों और जेबकतरों पर नजर रखने के लिए 50 महिला-पुरुष पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे। सुबह चार बजे से ही सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू कर दी जाएगी।

मेला आयोजक नि...