जौनपुर, अगस्त 19 -- Jaunpur News: जौनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नागपंचमी के बाद पड़ने वाले मंगलवार को जिले में बुढ़वा मंगल आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। विजेथुआ धाम महावीरन, अजोसी महावीरधाम समेत विभिन्न हनुमान मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। बजरंगबली के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे भक्तों ने सिंदूर, फूल-माला, लड्डू और प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर जय बजरंगबली के जयकारों से गूंजते रहे। कई स्थानों पर सुंदरकांड, हनुमानाष्टक और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, वहीं विभिन्न स्थानों पर मेले में बच्चों और महिलाओं ने खरीदारी की। सुइथाकला इलाके से सटे सुल्तानपुर के कादीपुर में स्थित प्रसिद्ध विजेथुआ धाम महाबीरन में बुढ़वा मंगल पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: बुढ़वा मंगल पर पूजे गए महावीर हनुम...