जौनपुर, अक्टूबर 17 -- Jaunpur News: चंदवक। दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए बीआरसी डोभी में चल रहा पांच दिवसीय समेकित शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। इसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कुल 57 सहायक अध्यापकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। 12 से 16 अक्तूबर तक चले प्रशिक्षण में प्रशिक्षक सुशील कुमार दीक्षित और शिव प्रसाद यादव ने निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार विभिन्न विषयों की जानकारी दी। उन्होंने गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को विषयवस्तु समझाई। प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यालयों में जाकर सीखी गई ...