जौनपुर, नवम्बर 2 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से सोमवार को बीआरपी कॉलेज परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। मेले में 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों और नियोजकों के शामिल होने की संभावना है। विभिन्न कंपनियां मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ऑफिसर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन और ट्रेनी समेत कई पदों पर युवाओं का चयन करेंगी। जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान ने बताया कि सुबह 10 बजे से बीआरपी कॉलेज परिसर में रोजगार मेला लगेगा। जनपद के बेरोजगार युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता, तकनीकी दक्षता, कौशल और रुचि के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वृहद रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मेले में श्री गणेश कंस्...