Jaunpur News: बिना मुआवजा दिए काम लगाने पर किसानो ने दी चेतावनी
जौनपुर, अक्टूबर 29 -- Jaunpur News: चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण के लिए बलुआ गांव की अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिए बिना ही कार्यदायी कंपनी के काम लगाने पर किसान आक्रोशित हो गए। किसानों ने चेतावनी दी कि बिना मुआवजा दिए निर्माण कार्य किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों ने कार्यदायी कंपनी के प्लांट के सामने प्रदर्शन भी किया। किसानों का कहना था कि 27 सितंबर को सीआरओ ने कहा था कि जब तक मुआवजे का निस्तारण नहीं हो जाता इस भू भाग पर निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के केराकत तहसील के बलुआ गांव के किसान वंशराज, महेंद्र प्रसाद, सुबाष, माया देवी, हौसला, ओमकार, त्रिपुरारी, हरिमंगल, वीरेंद्र,कपिल सहित दर्जनभर किसानों को जमीनी विवाद के कारण मुआवजा नहीं दिया जा सका है। कई बार पैमाइश के बाद भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.