जौनपुर, अगस्त 4 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पौनी गांव में ग्रामसभा की भूमि पर सोमवार की रात अनुसूचित बस्ती के कुछ लोगों ने बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। मंगलवार की सुबह दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो विवाद खड़ा हो गया। सूचना पर एसओ गंगासागर मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राजस्व टीम से भूमि की पैमाइश कराई। जांच में भूमि ग्रामसभा की पाए जाने पर प्रशासन ने बिना तहसील प्रशासन की अनुमति प्रतिमा स्थापना को नियम विरुद्ध बताते हुए प्रतिमा को हटवाकर ग्राम प्रधान राजेंद्र कन्नौजिया को सुपुर्द कर दिया। एसओ ने बताया कि तहसील प्रशासन से विधिवत अनुमति मिलने के बाद नियमानुसार प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। फिलहाल विवाद को देखते हुए प्रतिमा हटाई गई है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ब...