Jaunpur News: बिना अनुमति खोद दिया सड़क, कार्यदायी संस्था पर मुकदमा
जौनपुर, अगस्त 26 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वाजिदपुर दक्षिणी में एक कोचिंग के सामने तिराहे के पास बिना अनुमति इंटरलाकिंग सड़क खोदकर पाइपलाइन बिछाने के मामले में लाइन बाजार पुलिस ने कार्यदायी संस्था इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लि. के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के अवर अभियंता की तहरीर पर की। आरोप है कि गैस पाइपलाइन कार्य के लिए कंपनी की ओर से करीब छह माह पूर्व कराई गई इंटरलाकिंग को खोद दिया गया। इससे सरकारी धन से कराए गए विकास कार्य को नुकसान पहुंचा है। नगरीय विकास अभिकरण यानी डूडा के अवर अभिता सच्चिदानंद मौर्य ने मंगलवार को लाइन बाजार थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया गया कि वाजिदपुर तिराहे स्थित चांदमारी के पास इंडियन आयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पाइपलाइन बिछाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.