Jaunpur News: बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेसजनों का प्रदर्शन
जौनपुर, जुलाई 19 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष विपिन शर्मा के नेतृत्व में पिलकिछा विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग उठाई। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में चौबीस घंटे में केवल पांच-छह घंटे ही बिजली मिल रही है। बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज के कारण किसानों की धान की रोपाई प्रभावित हो रही है, वहीं आम लोगों का जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार को विफल बताते हुए कहा कि यदि बिजली आपूर्ति में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी व्यापक जन आंदोलन करेगी। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.