जौनपुर, अगस्त 23 -- Jaunpur News: केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सावन के पावन अवसर पर रविवार को बाल कांवड़ियों द्वारा गोमतेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में बाल कांवड़िये शामिल हुए। कांवड़ियों के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा नरहन रामलीला स्टेज से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों व बाजार का भ्रमण करते हुए शेखज्यादा स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां बाल कांवड़ियों ने पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया, जिसके बाद शोभायात्रा का समापन हुआ।शोभायात्रा में एसएलबीएस स्कूल की ओर से 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन को प्रदर्शित करती आकर्षक झांकीयां भी प्रस्तुत की गई। यह भी पढ़ें- Ghumla News: भरनो से कांवरियों का जत्था रवाना झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र ...