Jaunpur News: बालू लदा ट्रक पलटा, 20 घंटे बाधित रहा मड़ियाहूं-नेवढ़िया मार्ग
जौनपुर, अगस्त 2 -- Jaunpur News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के मेवड़िया गांव के पास शुक्रवार दोपहर बालू लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। ट्रक के सड़क पर पलट जाने से मड़ियाहूं-नेवढ़िया मार्ग करीब 20 घंटे तक बाधित रहा, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, चालक सुनील पाल निवासी बरईपुर, थाना अदलहाट (मिर्जापुर), केराघाट दाउत नगर से बालू लादकर मेवड़िया गांव पहुंचा था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बालू उतारते समय ट्रक अचानक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक सड़क के बीचोबीच पलटने से मड़ियाहूं-नेवढ़िया मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों को घंटों जाम में फंसे रहने के साथ वैकल्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.