Jaunpur News: बार-बेंच के सामंजस्य से वादकारियों को मिलेगा न्याय:एसडीएम
जौनपुर, अगस्त 19 -- Jaunpur News: बदलापुर। तहसील सभागार में मंगलवार को नवागत एसडीएम मोहम्मद अमान ने कहा कि बार-बेंच एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। इसलिए दोनों के बीच सामंजस्य जरुरी है तभी वादकारियों को न्याय मिल सकेगा। वे अधिवक्ताओं से परिचय के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बार-बेंच के बीच सामंजस्य से पीड़ित को न्याय जल्द और आसानी से मिल जाता है। इसके बाद अधिवक्ताओं से बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर तहसीलदार योगेंद्र कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव, महामंत्री जीतेंद्र कुमार सिंह, श्रीप्रकाश पांडेय, लालता प्रसाद, ज्ञानेंद्र सिंह, विष्णु दत्त शुक्ल, उदधि प्रकाश पाठक समेत लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: बार-बेंच में बेहतर तालमेल की उम्मीद, एसडीएम ने अधिवक्ताओं संग की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.