Jaunpur News: बारिश में शीशम का पेड़ सड़क पर धराशायी , घंटों बाधित रहा आवागमन
जौनपुर, जुलाई 20 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान खुटहन वाया पट्टीनरेंद्रपुर मार्ग पर फतेहगढ़ गांव में सड़क किनारे खड़ा पुराना एक शीशम का पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर धराशायी हो गया। पेड़ गिरते ही मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। संयोग अच्छा था कि उस समय कोई व्यक्ति या वाहन पेड़ की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए। घंटों मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज बारिश और हवा के कारण पेड़ अचानक गिर पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.