Jaunpur News: बारिश बनी आफत, रास्तों पर कीचड़ पानी से आवागमन में परेशानी
जौनपुर, अगस्त 30 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सप्ताहभर से रोज हो रही हल्की से मध्याम बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके की सड़कों पर जल जमाव के साथ कीचड़ फैल जाने से लोगों को आवागमन करने में कठिनाई हो रही है। बाजारों में दुकानों के सामने पानी लग जाने से खरीददारों को परेशानी हो रही है। हालांकि बारिश से धान समेत खरीफ की अन्य फसलों को लाभ मिल रहा है। लोगों को गर्मी और उमस से भी कुछ राहत मिली है। प्रतिदिन हो रही कुछ न कुछ बारिश से शहर में ओलंदगंज से मैहर माता मंदिर मार्ग, ईशापुर, उर्दू बाजार के कुछ हिस्सों में सडकों पर पानी जमा हो जा रहा है। इससे लोगों को आवागमन करने में दिक्क्त हो रही है। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मियांपुर पुलिस चौकी के सामने हल्की बारिश में भी जल जमाव की स्थिति बन जाती है। इससे सूचना विभाग का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.