Jaunpur News: बारिश थमी पर कम नहीं हुई दुश्वारियां, गोमती के घाट अभी भी डूबे
जौनपुर, सितम्बर 5 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। लगातार पांच दिन तक कभी तेज कभी कम बारिश ने आम जन की दिनचर्या को प्रभावित कर रखा था। शुक्रवार को पूरे दिन बारिश नहीं हुई, धूप निकली तो बाजार में भी चहल पहल दिखी। हालांकि बारिश का असर अभी कम नहीं हुआ है। दुश्वारियां जस की तस हैं। गोमती नदी के घाट अभी भी डूबे हुए हैं। केराकत क्षेत्र में बाढ़ का पानी गांवों के समीप तक पहुंचा है, हालांकि शुक्रवार की दोपहर एक बजे के बाद से जलस्तर स्थित है। खतरा बिंदु 70 मीटर से 20 सेंटीमीटर जलस्तर दूर रहा। बारिश के के बाद जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों के परिसर में फैले पानी की निकासी तो कमोबेश हो गई है लेकिन अभी कीचड़ आवागमन में बाधा बने हैं। ग्रामीण इलाकों के लिंक मार्ग भी कीचड़ पानी से सने रहने से लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। उधर गोमती नदी केराक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.