Jaunpur News: बारिश के दौरान गिरा कच्चा मकान, बाल बाल बची महिला
जौनपुर, सितम्बर 2 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर ब्लाक के उतरगावां गांव में बुधवार को भोर में बारिश की वजह से एक कच्चा मकान गिर गया। जिससे घर में रखा गेहूं, चावल, आलू, पशुओं का भूसा, बिस्तर समेत अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। घटना के समय विमला देवी इसी कच्चे मकान में सो रही थी। अचानक मकान धीरे धीरे गिरने लगा। जिससे उसकी नींद खुल गई। खतरे को भांपते हुए विमला देवी घर से बाहर निकल गई। कुछ ही देर बाद पूरा कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा। समय रहते बाहर निकल जाने से विमला देवी की जान बच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.