जौनपुर, अगस्त 23 -- Jaunpur News: डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के मढ़ी मठिया गांव में मकान के बाहर बने बारजे की सेंटरिंग गिराने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी प्रेमा देवी ने तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपने मकान का निर्माण करा रही हैं। बारजे की सटरिंग का काम पूरा हो चुका था। शुक्रवार रात करीब तीन बजे गांव के ही रोहित चौहान, प्रदीप चौहान, पंकज चौहान और पिंटू चौहान मकान के बाहर पहुंचे और बारजे की सेंटरिंग गिराने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि विरोध के बावजूद चारों ने सेंटरिंग गिरा दी। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: तहसीलदार के आदेश पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज इससे निर्माण सामग्री समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने ब...