जौनपुर, सितम्बर 2 -- Jaunpur News: चन्दवक। डोभी क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित बाबा कीनाराम आश्रम मठ में आगामी 10 सितंबर 2026 को अघोर पीठ बाबा संत कीनाराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्मोत्सव समारोह की तैयारियों को लेकर आश्रम के व्यवस्थापक गोपाल उपाध्याय ने डोभी खंड विकास अधिकारी अरविन्द कुमार यादव को पत्रक देकर आश्रम परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था कराने की मांग की है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी से अनुरोध किया कि आश्रम का निरीक्षण कर 10 सितंबर से पहले साफ-सफाई करायी जाए, ताकि जन्मोत्सव समारोह में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की गंदगी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: शांतिपुरी में 18-19 को गूंजेंगे मां नंदा देवी के जयकारे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...