जौनपुर, जुलाई 2 -- Jaunpur News: जफराबाद। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव के शहजाद नगर पुरवा के पास बगीचे में मंगलवार की रात एक युवक का शव चिलबिल के पेड़ से गमझे के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पुलिस भी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त गांव निवासी विजय यादव पुत्र भुल्लूर यादव घर से 150 मीटर दूर स्थित एक बगीचे में चिलबिल के पेड़ से गमझे के सहारे लटक रहे थे। चर्चा है कि युवक का उसकी पत्नी से झगड़ा होता रहता था। यह भी पढ़ें- घर से कुछ दूर बागीचे में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव पत्नी इस समय मायके गयी थी। मंगलवार की शाम को ही उसका परिवार के सदस्यों के साथ कुछ कहासुनी हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्य...