Jaunpur News: बाइक से टक्कर में युवक घायल, दो के खिलाफ मुकदमा
जौनपुर, अगस्त 4 -- Jaunpur News: बरसठी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गोपालपुर सीएचसी के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने घटना की तहरीर थाने में देकर आरोपी बाइक चालक सहित दो पर मुकदमा दर्ज कराया है। पपरावन गांव निवासी लालजी यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 28 जुलाई की रात करीब साढ़े बजे वह अपनी बाइक से जरौना की ओर से घर लौट रहे थे। गोपालपुर सीएचसी केंद्र के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में लालजी यादव सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनके दाहिने पैर के पंजे और घुटने में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया।पीड़ित का आरोप है कि दुर्घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.