Jaunpur News: बाइक सवार युवकों ने मोबाइल छीना
जौनपुर, सितम्बर 9 -- Jaunpur News: जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चवरी बाजार के पास मंगलवार को बाइक सवार तीन युवकों ने राह चलते एक व्यक्ति का मोबाइल फोन जबरन छीन लिया और भागने लगे। पीड़ित के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा कर तीनों युवकों को बाइक समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मझगवां खुर्द गांव निवासी वीरेंद्र दुबे खरीदारी के लिए चवरी बाजार आए थे। उनके भाई का फोन आया तो वह सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लगे। तभी जलालपुर की तरफ से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। वीरेंद्र दुबे ने शोर मचाते हुए युवकों का पीछा करना शुरू किया। आरोपी पराऊगंज बाजार से पानी टंकी की तरफ गांव के रास्ते भागने लगे। पीड़ित की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी उनके पीछे दौड़े। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को पकड़ लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.