Jaunpur News: बाइक सवार पर पिकअप चढ़ाकर हत्या की कोशिश, मुकदमा दर्ज
जौनपुर, अक्टूबर 2 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के कनौरा गांव में शुक्रवार को गोवंश लदे पिकअप को रोकने के दौरान बाइक सवार युवक पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या की कोशिश की गई। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि युवक ने सड़क किनारे गड्ढे में कूदकर जान बचाई। ग्रामीणों ने पिकअप को रोककर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। कनौरा निवासी रोहित सिंह ने चंदवक थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव में कई दिनों से पशु तस्करी और पशु चोरी की सूचना मिल रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जानकारी मिली कि कनौरा से देवगांव की ओर एक पिकअप में कुछ पशुओं को लादकर ले जाया जा रहा है। रोहित सिंह ने गिरिराज कुमार, साहिल, चंद्रशेखर गौड़ समेत अन्य ग्रामीणों के साथ बाइक से पिकअप का पीछा किया। आजमगढ़-वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.