जौनपुर, अगस्त 4 -- Jaunpur News: बरसठी। थाना क्षेत्र के गोपालपुर सीएचसी के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पपरावन गांव निवासी लालजी यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी बाइक से जरौना की ओर से घर लौट रहे थे। गोपालपुर सीएचसी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लालजी यादव सड़क पर गिरकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: बाइक से टक्कर में युवक घायल, दो के खिलाफ मुकदमा उनके दाहिने पैर के पंजे और घुटने में गंभीर चोट आई, जबकि उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित का आर...