जौनपुर, जुलाई 22 -- Jaunpur News: सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर सिकरारा थाना क्षेत्र के लालाबाजार के समीप मंगलवार सुबह बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोखरियापुर गांव निवासी कविता निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने पिता 62 वर्षीय सुदामा निषाद के साथ लालाबाजार जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने सुदामा निषाद को टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- तुकबेरा में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत, दो युवक घायल प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हु...