Jaunpur News: बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जौनपुर, नवम्बर 10 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पूरऊपुर गांव के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर से जिला अस्पताल जौनपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के कोदहूं गांव निवासी 38 वर्षीय महेंद्र कुमार गौतम पुत्र दूधनाथ गौतम के रूप में हुई। महेंद्र सोमवार को किसी काम से मुंगराबादशाहपुर आए थे। रात करीब 8:30 बजे वह अपना काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे रास्ते में पूरऊपुर गांव के पास सड़क किनारे रुककर कुछ सामान खरीदने लगे। इसी दौरान मुंगराबादशाहपुर की ओर से प्रयागराज जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.