Jaunpur News: बाइक की टक्कर में नगर पंचायत का लिपिक गंभीर
जौनपुर, अक्टूबर 21 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के सेवईनाला मार्ग पर नयनसंड के पास मंगलवार को शाम नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में कार्यरत लिपिक 36 वर्षीय रविंद्र यादव बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में चोट आई है। परिजनों ने उन्हें जौनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बघंद्रा दशरथा गांव निवासी रविंद्र यादव की मंगलवार को मूर्ति विसर्जन में ड्यूटी लगी थी। शाम करीब छह बजे वह बाइक से घर से गौराबादशाहपुर ड्यूटी पर आ रहे थे। इसी दौरान नयनसंड के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रविंद्र यादव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.