Jaunpur News: बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
जौनपुर, अगस्त 26 -- Jaunpur News: खेतासराय। क्षेत्र के गोरारी गांव में मंगलवार को बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें शाहगंज के निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें जौनपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने फिलहाल पुलिस को सूचना नहीं दी है। बुधवार को शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही है। गोरारी निवासी 70 वर्षीय लियाकत अली मंगलवार दोपहर घर के पास स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। नमाज पढ़कर लौटते समय किसी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें शाहगंज के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने जौनपुर रेफर कर दिया। जौनपुर के निजी अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.