जौनपुर, अक्टूबर 30 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के बलरामपुर में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे औड़िहार-चंदवक मार्ग पर बाइक, टेंपो और ट्रक की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। हादसे में चेवार निवासी 29 वर्षीय अर्जुन विश्वकर्मा और वाराणसी जिलें के सिंधोरा थाना क्षेत्र के मूर्दहा निवासी टेंपो चालक सरोज घायल हो गए। अर्जुन विश्वकर्मा अपने निजी काम से औड़िहार जा रहे थे। बलरामपुर के पास आगे चल रहे टेंपो को बचाने के प्रयास में पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक और टेंपो से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार अर्जुन और टेंपो चालक सरोज घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: बाइक-टेम्पो और ट्रक की भिड़ंत में दो घायल घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य ...